डेस्क। डॉक्टर आपको रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। यह गुणों से भरपूर है। सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल बीमारियों से लडऩे में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ भी रखता है। सबे के गुणों में बारे में जानकारी देने के लिए यूरोप के कई देशों में एक दिसंबर को ईट ए रेड एप्पल डे बड़े जोर और शोर से मनाया जाता है।
सेब फाइबर वाला फल है इसमें प्रोटीन और विटामिन की संतुलित मात्रा होती है लेकिन कैलोरी कम होती है। सेब का फल, रस, छिलका, मुरब्बा, आइसक्रीम, जैम, जैली आदि रूपों में सेवन करना स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह शरीर में कोलेस्टोल के स्तर को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे हृदय संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसलिए आप सेब अथवा इसके जूस के नियमित सेवन से स्वंय को इस बीमारी से दूर रख सकते हैं।