लखनऊ| राॅयल कालेज आॅफ फिजिशियन आयरलैण्ड द्वारा दिनांक 29 जून, 2018 को डा. एके त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, क्लीनिकल हिमैटोलाॅजी विभाग, के.जी.एम.यू. को ओ डब्लिन शहर में ‘‘Fellow of Royal College of Physicians’’ प्रदान किया गया।
चिकित्सा शिक्षा एवं हिमैटोलाॅजी के क्षेत्र में विशेष योगदान
राॅयल कालेज आॅफ फिजिशियन का यह प्रतिष्ठित सम्मान डाॅ. एके त्रिपाठी को चिकित्सा शिक्षा एवं हिमैटोलाॅजी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय बात यह है डाॅ एके त्रिपाठी को प्राप्त यह तृतिय एफआरसीपी है। इससे पहले डाॅ त्रिपाठी को एफआरसीपी-लंदन, एफआरसीपी-ग्लासगो प्राप्त हो चुकी है। केजीएमयू के कुलपति प्रो मदनलाल ब्रह्म भट्ट द्वारा डाॅ एके त्रिपाठी की प्रशंसा करते हुए उन्हे बधाई दी गई।