डेस्क। आज के दौर में मोटापा मुसीबत बना हुआ है। यह कई खतरनाक बीमारियों को भी न्योता देता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना जरूरी है क्योंकि वजन कम होगा तभी आप लंबी उम्र तक हेल्दी रह पाएंगे। वजन को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज और जिम में पसीना बहाने को ही बेहतर विकल्प मानते हैं लेकिन कुछ लोगों के पास इतना समय नहीं कि वह जिम जा सकें या कुछ लोग हेल्थ प्रॉब्लम्स के चलते जिम में लंबा समय तक एक्सरसाइज नहीं कर पाते। आज हम बताते हैं कि जिम ना जाने वाले लोग कैसे वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।
इससे परहेज करें
पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो फास्ट फूड, जंक फूड व मीठे को एकदम ना कह दें। मसालेदार चीजों का सेवन भी कम करें। मीठे पदार्थ, शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा करते हैं।
ऐसा करें
खूब सारा पानी पीएं। आप सादे पानी के साथ गुनगुने पानी में शहद, नींबू पानी, पुदीना पानी का सेवन भी करें क्योंकि यह विषैले तत्वों को जल्दी बाहर निकालने में मददगार है। कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं। हरी सब्जियों का सेवन करें इसमें विटामिन और मिनरल जैसे तत्व भरपूर होते हैं। पानी से भरपूर यह सब्जियां तेजी से वजन घटाती हैं। खीरे व पत्तागोभी का सेवन करें।
डाइट में फल शामिल करें। रोजाना सुबह एक सेब जरूर खाएं। तरबूज, पपीता, संतरा आदि भी जरूर शामिल करें। ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। मांसाहारी लोग इसे मछली के जरिए ले सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो नट्स खाएं। रोजाना लहसुन की दो-तीन कलियां चबाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन तेजी से कम तो होता ही है साथ ही रक्त प्रवाह सही होता है और एसिडिटी की परेशानी भी नहीं होती।