डेस्क। राई को व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। राई सेहत व सौंदर्य के लिए भी कारगर है। रोज इस्तेमाल में आने वाले राई हमारे कितने काम आती है, हम आपको बता रहे हैं।
राई में फीटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर को रोकने में मदद करता है। बालों को मजबूत व सफेद होने से बचने के लिए सरसों का तेल का इस्तेमाल करें। इस तेल की मालिश बालों के लिए फायदेमंद है। राई नैचुरल स्क्रब का भी बेहतरीन काम करती है। इसे आप रोज ऑयल में मिक्स करके लगाएं। सरसों के बीज में आवश्यक विटामिन और खनिज की उच्च मात्रा रक्तचाप कम करने में सहायक है। एंटीसेप्टिक और रोधी गुणों के साथ सरसों के बीज पाचन तंत्र की सफाई और शरीर की प्रतिरक्षा करने का काम करते हैं। सरसों के बीज में मौजूद मिरोसिनेज शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करता है। सरसों के तेल से मालिश करने से गडिया और मांसपेशियों के दर्द से निजात मिलती है। डेली राई के सेवन से सर्दी, जुकाम, सीने में जमे बलगम से आराम मिलता है।