डेस्क। शहद को औषधीय माना जाता है। यह कई बीमारियों को खत्म करता है। लेकिन क्या आपको इसे खाने का सही तरीका पता है। यह जानना आपके लिए ज्यादा जरूरी है। अगर आप इसे खाने के तरीके को नहीं जानते हैं तो यह आपके लिए घातक भी हो सकता है।
आयुर्वेद में यह बताया गया है कि शहद को किन चीजों के साथ खाएं और किनके साथ नहीं। हम आपको बता रहे हैं कि इसका सेवन किस तरह से न किया जाए जिससे कि यह आपके लिए घायत हो जाए।
ऐसा न करें
शहद की तासीर गर्म होती है। अगर इसे गर्म खाने के साथ खाते हैं तो दस्त यानि लूज मोशन होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का डर बना रहता है। आपको लगता है कि सर्दी-जुकाम होने पर अगर चाय के साथ शहद का सेवन किया जाए तो बहुत फायदेमंद होगा तो आपको बता दें कि चाय या कॉफी के साथ शहद का इस्तेमाल करने से ये बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ा देता है। शरीर में घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है। शहद और मूली आपस में एक-दूसरे के धुरविरोधी हैं। शहद के साथ मूली खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इससे बॉडी पार्ट डेमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। शहद और मूली के बीच में करीब 1 घंटे का अंतर होना चाहिए। शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने की ही सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा गर्म के साथ लेते हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। ज्यादा गर्म पानी के साथ शहद लेने से बॉडी में गर्मी पैदा होती है।