लखनऊ। विश्व दमा दिवस पर सीएमई और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ व शिशु रेफरेल चिकित्सालय में स्थित बाल रोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लोगों को दमा की जानकारी दी गई। यहां करीब 100 से अधिक बच्चों के फेफड़ों की जांच की गई। कार्यक्रम में इम्पलस ओसिलोमीटर दमा जांच की नई तकनीक पर चर्चा की गई।
इन्होंने दी जानकारी
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दमा और एलर्जी पर जानकारी दी। बाल चिकित्सा विभाग की विभागध्यक्ष डॉ. दीप्ती अग्रवाल, डॉ. शितान्शु श्रीवास्तव और डॉ. केके यादव ने दमा पर खास जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन नेहा राय ने किया।