लखनऊ। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मस्तिष्क में खून के थक्के जमे होने का सफल ऑपरेशन क्या था। बताया गया है कि उपमुख्मंत्री मौर्य एक हफ्ते तक चिकित्सकों की सघन निगरानी में रहेंगे।
ऑपरेशन के बाद ये गए मिलने
उपमुख्यमंत्री रविवार को रूटीन चेकअप के लिए एम्स गए थे। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए भर्ती किया था। सोमवार को एम्स के डा. एस. एच. काले के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने ऑपरेशन किया। राज्यपाल राम नाईक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय और प्रदेश सरकार के कई मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मौर्य के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।