लखनऊ। राजधानी स्थित राजभवन में शुक्रवार को योग दिवस कार्यक्रम हुआ। यहां राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। सबने एक साथ योग किया और मौजूद लोगों को योग करने का आह्वान किया। पंचम योग दिवस के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचीन ऋषि मुनियों की परंपरा को आज प्रधानमंत्री ने जीवित किया है। इससे आज लोग निरोग हो रहे हैं।
ये थे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी तथा सूचना निदेशक शिशिर ने राजभवन में योग किया। यूएनओ के सदस्य १९३ देश ने मिलकर २१ जून को योग दिवस के रूप में घोषित किया।
25 बार सूर्य नमस्कार करते थे राज्यपाल
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मनुष्य जीवन योग के लिए होता है ना कि भोग के लिए, प्रदेश के 86 वर्षीय राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मैं कक्षा एक से कक्षा 11 तक सूर्य नमस्कार को प्रतिदिन 25 बार किया करता था। जिसकी वजह से आज मैं इस उम्र के पड़ाव पर भी आपके सामने खड़ा हूं उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। आज उत्तर प्रदेश देश में उत्तम प्रदेश बनकर आगे चल रहा है योग शरीर के साथ साथ मन को भी स्वस्थ करता है। राम नाईक का मानना है कि योग जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। राम नाईक ने अपने योग अभिभाषण में यह भी व्यक्त किया कि आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश, उत्तर प्रदेश बनकर आगे चल रहा है ऐसा योगी पुरुष योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है।