लखनऊ। आशियाना स्थित चांसलर क्लब में रविवार को स्तन कैंसर पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम जिजीविषा सोसायटी की ओर से स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में मेयर संयुक्ता भाटिया और विशिष्ट अतिथि केजीएमयू की डॉ. गीतिका नंदा सिंह ने महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरुक किया।
जरूर कराएं मैमोग्राफी जांच
डॉ. गीतिका नंदा सिंह ने कहा कि 40 वर्ष के बाद महिलाओं को मैमोग्राफी जांच करानी चाहिए। वहीं स्तन में किसी भी तरह की गांठ का पता चलने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 40 की उम्र पार करने वाली महिलाओं में स्तन में गांठ की संभावना बढ़ जाती है। समय पर स्तन की गांठ का इलाज संभव है।
ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित सवाल पूछे
देरी से गांठ कैंसर में तब्दील हो सकती है। कार्यक्रम में एक फैशन शो ब्यूटी विद ब्रेन का भी आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक जज की भूमिका में लखनऊ की मॉडल गीतांजलि, सिंगर, म्यूसिक कम्पोजर अनुपमा और डॉ. गीता खन्ना थी। फैशन शो के सवाल-जवाब राउंड में ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित सवाल पूछे गए।