डेस्क। खून की कमी शरीर में होने से रोगी को हर वक्त थकान महसूस होती रहती हैं। त्वचा का रंग का पीला पडऩा और हाथ पैरों में सूजन आना जैसी समस्या आने लगती है। खून की कमी महिलाओ में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती हैं जिसके कारण रोगी को चिड़चिड़ापन और तनाव भी हो जाता हैं। खून की कमी को एनीमिया होना बोला जाता हैं।
खून की कमी के इलाज के लिए लोग डॉक्टर्स का सहारा लेते हैं। हम आपको बताएंगे आयुर्वेदिक इलाज जिसके इस्तेमाल से आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
बहुत ज्यादा कैफीन की मात्रा शरीर में कई प्रकार के रोगों का कारण बनती हैं उसी प्रकार बहुत ज्यादा इनका सेवन खून की कमी का कारण बनता है इसलिए क्योंकि ये चीजें शरीर को आयरन लेने से रोकते हैं। इसीलिए इसका सेवन कम कर दें।
मुनक्का, अनाज, किशमिश, दालें और गाजर का नियमित सेवन करें और रात को सोने से पहले दूध में खजूर डालकर उसको पीएं, ऐसा नियमित तौर पर करे इससे आपकी खून की कमी बहुत तेजी से दूर हो जायेगी। कुछ फलों के सेवन से शरीर में खून की कमी सही हो जाती हैं। अमरुद, पपीता, चीकू, सेब और नींबू आदि फलों का अधिक से अधिक सेवन करें, इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा और आपकी खून की कमी भी खत्म हो जायेगी।
एक गिलास टमाटर का रस रोज पीने से भी खून की कमी दूर होती है। टमाटर खाने से आपके चेहरे की और परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। सर्दियों का मौसम आ गया हैं इसमें मिलने वाली मूंगफली बहुत ज्यादा लोगों को पसंद होती हैं। इसके लिए आपको, मूंगफली के दानों को गुड़ के साथ चबा-चबाकर सेवन करें। इससे आपकी खून की कमी दूर हो जायेगी।
शरीर में खून की कमी से बहुत बीमारियां लग सकती हैं, जिस वजह से इंसान कमजोर हो जाता है और उसका शरीर बीमारियों से लडऩे में सक्षम नहीं हो पाता हैं, इसलिए महिलाओं और पुरुषों को शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाना बहुत जरूरी हैं।