लखनऊ। विश्व गठिया दिवस (12 अक्टूबर) को मनाया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर टूडिय़ागंज के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के गठिया क्लीनिक की ओर से लगाया जाएगा। यह जानकारी कॉलेज के वरिष्ठ गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव रस्तोगी ने दी है।
नि:शुल्क होगी गठिया जांच
डॉ. रस्तोगी ने कहा कि गठिया से परेशान मरीजों को खानपान, व्यायाम और घर पर कर सकने वाले इलाज के बारे में जागरुक किया जाएगा। इस दिन गठिया से संबंधी जांचें भी नि:शुल्क होंगी। मरीज पहले से आयुर्वेदिक कॉलेज में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। गठिया के अलावा रीढ़ की हड्डी, जोड़ों में दर्द की समस्या का भी इलाज किया जा सकेगा।