डेस्क। कब्ज की समस्या सक अगर आप परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं। आयुर्वेद में इसका उपाय बताया गया है। बता दें कि इस प्रकार की समस्या वात, पित्त और कफ के बिगडऩे से होती है। कब्ज से कई तरह की बीमारियां पैदा होती है। आज हम आपको आयुर्वेदिक उपचार के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये करें उपाय
गर्मी के मौसम में बेल कब्ज के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। आप रोजाना आधा कप बेल का गुदा और एक चम्मच गुड़ का सेवन रात को खाने से पहले शाम को ले सकते हैं। यह आपको कब्ज की समस्या से निजात दिलाएगा।
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप ठंडे आहार और पानी ये दूर रहें। इसके आलावा कुछ ड्राई फ्रूट, सलाद और बीन्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए। हल्का गर्म पानी का सेवन करें।
आप एक से दो चम्मच देसी घी को एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर सोने से पहले पी लें। यह कब्ज के लिए फायदेमंद है।
इसके अलावा अंजीर को गर्म पानी में भिगोकर खाने से कब्ज से छुटकारा मिलता है। बच्चों को होने वाली कब्ज के लिए उन्हें दिया जा सकता है।