डेस्क। शरीर के लिए मिनिरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन आवश्यक है उसी तरह विटामिन के भी जरूरी है। विटामिन के शरीर में खून के थक्के बनाने के लिए करता है, जिससे चोट लगने से होने वाले रक्त स्राव से बचाव होता है। विटामिन के धमनियों में कैल्शियम को जमने से रोकता है और इससे बुढ़ापा दूर रहता है। इसलिए आप खाने में इसे जरूर शामिल करें। कुछ सब्जियों में भी विटामिन के पाया जाता है।
पालक में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक कप पालक में लगभग 1027 माइक्रोग्राम पोषक तत्व होते हैं। पत्तेदार सब्जियों जैसे केल में सबसे ज्यादा विटामिन के पाया जाता है। केल गोभी की तरह ही होता है। इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। ब्रोकली में लोहा, प्रोटीन, कैल्शियम, क्रोमियम और विटामिन ए होता है। आधा कप उबली हुई गाजर का जूस पीने से शरीर को अधिक न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। पौष्टिक तत्व से भरपूर इस सब्जी में विटामिन सी, फोलेट और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।