डेस्क। गर्मियां आते ही लोग आम खाना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि आम का फल ही नहीं इसकी गुठली भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आयुर्वेद इलाज में इसकी गुठली बहुत काम की चीज है। आम की गुठली को घरेलू उपायों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये हैं फायदे
दस्त की समस्या होने पर आम की गुठली बहुत काम की चीज है। इसे प्रयोग में लाने के लिए आम की गुठली, बील गिरी और मिश्री की समान मात्रा लेकर पीस लें। दिन में इसके दो-दो चम्मच तीन बार खाएं। आपको इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। अगर आपको दस्त में खून आ रहा हो तो आम की गुठली को पीसकर छाछ में मिलाकर पीएं।
दांतों के लिए इसका मंजन बनाने के लिए आम की गुठली को पीसकर पाउडर बना लें। फिर आम के पत्तों को सुखाकर जलाएं और पीस लें। फिर इसे गुठली के पाउडर में मिलाकर छलनी से छान लें। हर रोज इससे मंजन करने से दांत सफेद और मजबूत होते हैं। इससे दांतों की समस्याएं जैसे दांत का हिलना, दर्द होना और मसूड़ों से खून निकलना आदि से निजात मिलता है।
आम की गुठली खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है जिससे ब्लड शुगर की समस्या से राहत मिलती है।
आम की गुठली का तेल सफेद बालों और गंजापन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 10 से 12 आम की गुठली की गिरी लेकर उसे अच्छी तरह से सूखा लें। फिर इसे पीसकर कपड़े की मदद से छान लें और फिर इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से पकाएं। अब इस तेल को रोजाना सिर पर लगाएं। बीपी हाई होने पर आम की गुठली का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। जिन लड़कियों को पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो उनके लिए दही में गुठली का चूर्ण और नमक मिला कर खाएं।