डेस्क। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में एक है प्राइवेट पार्ट में खुजली होना। कामकाजी महिलाओं के लिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है जब 6-8 घंटे घर से बाहर रहने पर यह समस्या उत्पन्न होती है। सही समय पर इस ओर ध्यान देना जरूरी है। कारण हो सकते हैं जैसे मासिक धर्म में कैमिकल युक्त सैनेटरी नैपकीन का इस्तेमाल, संबंध बनाते समय सफाई का ध्यान न रखना, खान-पान में कमी, गंदे बाथरूम का इस्तेमाल, साफ अंडरगार्मेंट्स न पहनना आदि।
ऐसे पाएं छुटकारा
शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए दही सबसे बेहतर उपाय है। रोजाना अपने आहार में एक कटोरी दही में शक्कर डालकर खाएं। इसके अलावा योनि में दही का लेप लगाने से बहुत आराम मिलता है। रोजाना कुछ दिन इसका इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा। सेब का सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण को कुदरती रूप से दूर करने में मददगार है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिलाकर इससे प्राइवेट पार्ट को धोएं। अपने खाने में लहसुन को जरूर शामिल करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। रोजाना 2-3 लहसुन की कली खाने से फायदा मिलता है। इस पार्ट में खुजली के कारण बहुत परेशानी होती है। कई बार तो इससे रात को नींद भी नहीं आ पाती। ऐसे में रात को सोने से पहले बर्फ के टुकड़े के साथ योनि को बर्फ के साथ सेंक दें। गर्म टब में थोड़ा सा नमक डालकर इस पानी में थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।
तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर दिन में 1-2 बार पीने से भी फायदा मिलता है।