डेस्क। क्या आपके घर की महिलाओं की आईब्रो ग्रोथ नहीं है। क्या आप इसके लिए कई महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। अगर आप आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो आप घरेलु नुस्खे अपनाकर आईब्रो ग्रोथ ठीक कर सकते हैं।
ऐसे करें
दो बूंद कैस्टर ऑयल लेकर इसे आईब्रो पर लगाएं। इसे करीब 40-45 मिनट बाद गीले कपड़े से साफ करें। दिन में यह तेल एक बार लगाएं और अपनी आईब्रो में ग्रोथ देखें। विटामिन ई कैप्सूल से तेल बाहर निकाल लें फिर इसे अपने आईब्रो में लगाकर रात भर छोड़ दें। इसे सुबह होते ही गुनगुने पानी से साफ करें। इसके अलावा पानी में आधा टी-स्पून मेथी का पॉउडर मिलाकर आईब्रो में इस घोल को लगा लें। 40-45 मिनट बाद हल्के गरम पानी से आईब्रो में लगे हुए पेस्ट को साफ कर लें। हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार लगा सकते हैं।
एलोवेरा जेल आप अपनी आईब्रो पर लगाकर रात भर रहने दें। सुबह गुनगुने पानी से धो लें। आप इसे रोज कर सकते हैं। इसे करीब 15 से 40 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो सकते हैं। प्याज का रस निकालकर रस को अपनी आईब्रो में लगा लें। इसे 20 मिनट तक लगे रहने दें फिर गुनगुने पानी से धोएं और इस उपचार को हफ्ते में करीब 4 से 5 बार लगा सकते हैं। कच्चे दूध में रूई भिगोकर उसे आईब्रो पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद हल्के गरम पानी से धो लें। हर दिन करीब 2 से 3 बार लगा सकते हैं।