डेस्क। आज हम आपको प्याज के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। कई लोग इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं। यह हमारे शरीर के कई रोग को दूर करता है। यह हर घर में आसानी से मिल जाता है। गर्मी में बहुत से लोग अपने साथ प्याज का टुकड़ा साथ लेकर चलते हैं ताकि लू ना लग सके।
खून साफ करता है
यह खून को साफ करने में मदद करता है क्योंकि प्याज में फास्फोरिक एसिड पाया जाता है। आयुर्वेद में प्याज को औषधी के रूप में किया जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी तत्व है।
पथरी की समस्या का समाधान
अगर आपको पथरी होने का पता शुरू में ही लग गया है तो प्याज के रस को पानी में मिलाकर पीना शुरू कर दें। अगर आपको स्वाद में अच्छा ना लग रहा हो तो तो इसमें थोड़ी बहुत मात्रा में चीनी मिला सकते हैं। इसे रोजाना पीने से पथरी गलकर बाथरूम के रास्ते बाहर निकल जाएगी।
पेट के कीड़े
बच्चे को खाने-पीने की वजह से अक्सर पेट में कीड़े होने की समस्या बन जाती है। ऐसे में बच्चे परेशान ज्यादा करते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए 3-4 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को खाली पेट बच्चे को पिलाएं। इससे पेट के कीड़े मरकर बाहर निकल जाएंगे।
जोड़ों के दर्द से राहत
शरीर के जोड़ों में कहीं भी दर्द हो रहा हो तो प्याज खाने से राहत मिलता है। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस को सरसो के तेल में मिलाकर दर्द वाली जगह पर मालिश करें।
पेशाब आने में समस्या होने पर
कई बार पेशाब आना लग रहा हो और यह आता नहीं है। ऐसी समस्या होने पर थोड़े गेंहू के आटे में 2-3 चम्मच प्याज का रस मिलाकर हलवे की तरह बना लें और फिर इसे ठंडा करके पेट के नीचे वाले भाग पर लगाएं। इससे पेशाब खुलकर आएगा। इसके अलावा प्याज को पानी में उबाल लें और थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे पीएं। इससे पेशाब की समस्या से राहत मिलेगी।
इस तरह के मरीज अधिक से अधिक करें सेवन
प्याज में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज से पीडि़त लोग इसका अधिक से अधिक सेवन करें।