डेस्क। खरबूजा गर्मी में हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाता है और कई स्वास्थ्य प्रॉबल्म को दूर रखता है। खरबूजे में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसे खाकर शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। खरबूजे को एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ‘सी’ का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। तो आप गर्मी में रोज खरबूजे का सेवन कर सकते हैं।
खरबूजे में फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिसे खाने से वजन भी नहीं बढ़ता। इसके अलावा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अधिक होती है। इसे खाने पेट भी भरा रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए खरबूजा काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज भी नियंत्रित रहता है। खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं। दिल के लिए भी खरबूजा काफी फायदेमंद है। इसे खाने से दिल की बीमारियों से बचाव रहता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है, जिससे बुढ़ापे की निशानियों से लंबे समय तक बचा रहा जा सकता है। इसके सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती है।