डेस्क। पुदीना में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई हेल्थ संबधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। गर्मियों में हर घर में इसका इस्तेमाल खट्टी चीजें और चाय बनाने में किया जाता है।
पुदीना पेट की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। जब कभी किसी का पेट अच्छी तरह से साफ न हुआ हो और पेट में दर्द हो रहा हो तो पुदीना एक दवाई की तरह काम करता है। पुदीने को पीसकर पानी में मिला लें और फिर छानकर पानी को पीएं।
पुदीने में एंटी बैक्टिीरियल पाया जाता है जो घाव या चोट को ठीक करने में मदद करता है। जब आपके कभी घाव या चोट लग गई है तो आप पुदीने की पत्तियां मसल कर इसका पेस्ट बना कर घाव वाली जगह पर लगाएं।
अगर आपको कभी उल्टियां लग जाएं तो पुदीने का रस 1-1 चम्मच दिन में दो बार पीएं। हिचकी रोकने के लिए इसकी पत्तियां बहुत असरदार उपाय है।
पुदीने का इस्तेमाल खास कर गर्मियों में गन्ने के रस में, आम का पन्ना बनाने में, भोजन में किया जाता है क्योंकि यह शरीर में गर्मी से राहत दिलाता है।
मुंह में बदबू के लिए पुदीने के पत्तियों को चबा सकते हैं। इसके अलावा आप पुदीने को सुखाकर इसका चूर्ण बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके मसूड़े भी मजबूत होंगे।
पुदीना हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें मैग्निशियम तत्व पाया जाता है जो हड्डियों के लिए जरूरी होता है।
पुदीने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल लेवल को ठीक करने में मदद करता है।