मां बनना किसी भी महिला के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। नौ माह कोख में बच्चे को पालती है और प्रतिदिन मां को नए अहसास कराता है। आज हम आपको ‘किक’ के बारे में बताने जा रहे हैं। चौंकिए मत, जब बच्चा गर्भ में किक मारता है तो यह अहसास अलग ही होता है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि बच्चा ऐसा करता क्यों है।
परिवर्तन का अहसास
नए वातावरण में बदलाव को जब शिशु महसूस करता है तो वह तुरंत अपनी प्रतिक्रिया किक मार कर दिखाता है। बाहर से कुछ शोर या मां के कुछ खाने की आवाज सुनकर वह अपने अंगों को फैलाता है। लात मारना उसके सामान्य विकास का भी संकेत है।
आकार बढऩा भी कारण
गर्भावस्था के दौरान 36वें हफ्ते के बाद बच्चे का आकार बढ़ जाता है जिसकी वजह से वह ज्यादा हिल नहीं पाता। इस दौरान महिला अपनी पसलियों के नीचे एक या दोनों तरफ या आसपास गर्भस्थ शिशु द्वारा लात मारना महसूस करने लगती है।
कम लात मारना यानी शुगर लेवल कम होना
गर्भ के 28 हफ्ते के बाद डॉक्टर, शिशु कितनी बार लात मारता है उसे गिनने को कहते हैं। यदि वह लात कम या न के बराबर मार रहा है तो ऑक्सीजन सप्लाई कम या शुगर लेवल कम होने का संकेत है।
अच्छे विकास का संकेत
बच्चे का लात मारना उसके अच्छे विकास का संकेत है। यानी बच्चा बहुत सक्रिय है। गर्भ में हिचकी लेने, हिलने-डुलने या अंगों को फैलाने के दौरान भी वह लात मारने जैसी गतिविधि करता है। कई बार मां जब बाईं करवट से लेटती है तो भू्रण को रक्त की आपूर्ति बढऩे से भी वह किक मारता है।