डेस्क। गर्मी के मौसम में आपको ककड़ी का सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके अलावा यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। ककड़ी का सेवन सलाद के रूप में किया जाता है। इसके अलावा अगर आपको पेट संबंधित कोई समस्या है तो यह फायदेमंद है।
ये हैं फायदे
ककड़ी का सेवन करने से प्यास कम लगती है। हाई ब्लड प्रशर के मरीज भी इसका सेवन करें तो फायदेमंद है। पथरी की समस्या होने पर ककड़ी के बीजों को पीसकर पानी में मिलाकर खाने से जल्द आराम मिलता है। ककड़ी के रस को छानकर आंखों में डालने से धूप से आंखों में होने वाली जलन से राहत मिलता है। रोजाना ककड़ी का सेवन करने से दांत और मसूढ़े मजबूत होते है। इसके अलावा रोजाना सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके रस को चेहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं। इससे रोजाना सेवन करने से बाल लंबे और घने होते है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए ककड़ी का सेवन करें। ककड़ी का सेवन करने कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।