लखनऊ। देश के महापर्व पर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं डॉक्टरों ने भी अपना कतव्र्य निभाया। कुछ डॉक्टरों की फ्लाइट लेट हो गई। लेकिन घर जाने से पहले उन्होंने मतदान किया। केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत ने अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं पीजीआई के डॉ. सुनील प्रधान के साथ भी ऐसा ही हुआ।
डॉक्टर सूर्यकांत ने कहा कि लखनऊ चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर करीब 5 बजे पहुंची। उसके बाद सीधे क्रिश्चियन कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर 5 बजकर 35 मिनट पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार डॉ सुनील प्रधान ने संजय गांधी पीजीआई में बने बूथ पर अपना वोट डाला।