लखनऊ। मिशन इंद्रधनुष समेत कई अभियान सरकार द्वारा चलाने के बाद भी जिले में टीकाकरण अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। जिले में टीकाकरण पिछले साल की अपेक्षा 2.5 फीसदी कम हुआ है।
एंटीनेटल पंजीकरण में भी 27 प्रतिशत की कमी
यह टीकाकरण अभियान गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिया चलाया जा रहा है। 2017-18 में 112621 है जबकि पिछले साल टीकाकरण 115474 था। यही नहीं पिछले साल के मुकाबले एंटीनेटल पंजीकरण में भी 27 प्रतिशत की कमी पाई गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य संचार सुदृढीकरण के लिए आयोजित एक कार्यशाला में दी। कार्यशाला में 5.8 प्रतिशत की संस्थगत प्रसव में वृद्धि दिखाई गई है।
























