डेस्क। राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने सिक्किम के स्थानीय निवासियों में प्रजनन दर की कमी को चिंताजनक बताया है। राज्यपाल ने पवन चामलिंग सरकार को समस्या से निपटने के लिए नीतियां निर्धारित करने को लेकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सिक्किम में स्थानीय निवासियों के प्रजनन दर में लगातार कमी चिंताजनक है।
जनसंख्या में वृद्धि का अनुपात बराबर नहीं
उन्होंने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में क्रमिक जनगणना के दौरान जनसंख्या में वृद्धि का अनुपात बराबर नहीं है, खासकर सिक्किम के स्थानीय निवसियों में। अगर इसका जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले कुछ वर्षों में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।