लखनऊ। संयुक्त स्वास्थ स्वास्थ आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ 11 मार्च को धरना प्रदर्शन नहीं करेगा। संघ ने यह निर्णय सोमवार को लिया है। गौरतलब है कि यूपीएचएससी परियोजना में कार्यरत प्रदेश के 51 जनपदों के विभिन्न चिकित्सालय में कार्यरत लगभग 6000 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। इस मसले को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण वी हेकाली झीमोमी से मुलाकात किया।
नहीं निकाले जाएंगे कर्मचारी
मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की सेवा जारी रखे जाने तथा एनआरएचएम के तहत समायोजन की मांग की गई। सचिव ने आश्वस्त किया गया कि किसी भी कर्मचारी को परियोजना से निकाला नहीं जाएगा। परियोजना 6 माह के लिए बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के समायोजन का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। चुनाव के उपरांत उसकी प्रक्रिया तेज की जाएगी।
इन्होंने ने की मुलाकात
संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ अपना आंदोलन समाप्त करता है और चुनाव बाद कर्मचारियों के समायोजन की लड़ाई लड़ी जाएगी। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल, महामंत्री सूरज गुप्ता, प्रदेश मंत्री मनीष मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा मौजूद रहे। यह जानकारी संघ के प्रांतीय महामंत्री सूरज गुप्ता ने दी है।