डेस्क। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो हम आपको डॉक्टर के पास जाने की सलाह नहीं देंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में रखें सामानों से ही आप आपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं। शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी कई रोगों को निमंत्रण देती है। हीमोग्लोबीन के कम होने का कारण अक्सर खानपान में लापरवाही बरतने के चलते होता है।
हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है। रोगी को ज्यादा से ज्यादा आयरनयुक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। इससे खून की कमी को जल्दी पूरा किया जा सकता है।
जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाए तो तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत अच्छा रहता है। रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी की 2 से 3 पत्तियां चबाने से फर्क पड़ता है। चाय में भी तुलसी की पत्तियां डालकर पीना चाहिए। तुलसी के पत्तों के पेस्ट को शहद के साथ मिलाकर लेने से भी काफी फर्क दिखता है। इसके अलावा आप अमरूद, आम, अंगूर, ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा तिल, पालक, अंडा, नारियल, गुड़, जामुन, नाशपाती, दलिया का सेवन भी आप कर सकते हैं।





















