डेस्क। दांतों की इस समस्या को जानिए और इससे बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। आप अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं। दांतों में सडऩ, कीड़े लगना जैसी समस्या मुंह में मौजूद एसिड के कारण होती है। इस वजह से दांतों के इनेमल खोखले होने लगते हैं और यही कारण है कि कैविटी का निर्माण होता है। इसके अलावा, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांतों कि सतह पर जमा होने लगते हैं और आपके खाने में मौजूद शुगर व कार्बोहाइड्रेट को अम्ल में परिवर्तित कर देता है, इसी अम्ल के कारण दांत खराब होने लगते हैं।
मीठे पदार्थों के सेवन को कम करना होगा। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांतों में बनने वाले स्वस्थ्य तरल पदार्थ को बनने से रोकता है और यही कारण है कि दांतों में सडऩ की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए मीठा खाने के बाद मुंह की सफाई जरूरी है।
पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करें। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा नारियल तेल, एवोकैडो, वसायुक्त खाद्य पदार्थ, नट और बीज का भी सेवन करें।
नीम में औषधीय गुण पाया जाता है। यह कैविटी के इलाज के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया के कारण होने वाली कैविटी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। हल्दी को कैविटी और दर्द से राहत प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण मसूढ़ों को स्वस्थ रखने के साथ बैक्टीरियल संक्रमण के कारण दांतों के गिरने की समस्या को भी रोकता है।