डेस्क। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गोंद कतीरे के बारे में। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसे खाने से पहले पानी में भिगोकर रखा जाता है। गर्मी में इसका सेवन फायदेमंद है। इसे नींबू के पानी या दूध में मिलाकर खाना चाहिए। इसमें प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाता है। इसका सेवन आपको गई रोगों से दूर कर सकता है।
कई बार कम पानी पीने के कारण बाथरूम करते जलन होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए नींबू पानी में इसे मिलाकर पीएं।
अगर आपको थकावट होने लगे तो गोंद कतीरे का सेवन करें। इसके लिए हर रोज सुबह आधा गिलास दूध में गोंद कतीरा और चीनी मिलाकर पीएं।
लू से बचने के लिए सुबह-शाम गोंद कतीरा शर्बत में मिलाकर पीना चाहिए। खून की कमी होने पर गोंद कतीरा बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए हर रोज गोंद कतीरा भिगोकर खाएं। टांसिल की समस्या से निजात पाने के लिए यह बहुत कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 2 भाग गोंद कतीरा बारीक पीसकर धनिए के पत्तों के रस में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से रोजाना गले पर लेप करें।