लखनऊ। शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य पर जागरुकता अभियान ‘बाईट हेल्दी’ का तीसरा अभियान शुरू हुआ। बाईट हेल्दी का दूसरा अभियान फ्लोरेंस नाइटिंगेल अकादमी, न्यू हैदराबाद, लखनऊ में किया गया। बता दें कि शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट विगत 8 साल से सड़क सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा आदि जैसे पहलुओं पर लगातार काम कर रहा है। संवाद के बाद वह मौजूद बच्चों से सवाल भी पूछे गए, सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विटामिन और प्रोटीन वाले फल, सब्जी खाएं
इस दौरान शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनवारुल अब्बासी ने बताया कि स्वस्थ शरीर आज की सबसे बड़ी जरूरत है। हमें पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। कार्यकर्ता यासमीन फातिमा, हुदा खान, आयुषी आर्या, साक्षी शुक्ला ने स्वस्थ रहने के आसान घरेलू तरीके बताये। उन्होंने बताया कि सिर्फ नियमित तरीके से भोजन करने से ही बहुत सी बीमारियां कम हो सकती हैं। गोली की जगह विटामिन और प्रोटीन वाले फल और सब्जी खाएं।