लखनऊ। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव रविवार देर रात हुई। इसमें डॉक्टर विमल चन्द्र कटियार (कन्नौज) को अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. प्रभाकर राय (लखनऊ) को महासचिव निर्वाचित किया गया।
अन्य निर्वाचित किए गए पदाधिकारियों में डॉ. हरिनंदन सिंह मौर्य (सीतापुर) को उपाध्यक्ष, डॉ. मयंक मोहन (रायबरेली) को सचिव और डॉ. अनिल कुमार गुप्ता (वाराणसी) को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है।
ये हैं कार्यकारिणी के निर्वाचित अन्य सदस्य
डॉ. राहुल गौतम, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. अजय कुमार, डॉ. पंकजा पाण्डेय, डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. चेतना त्रिपाठी, डॉ. अम्बरीश कुमार यादव, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. राहुल अस्थाना, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. सूर्यदेव यादव, डॉ. ज्योतिका सिंह, डॉ. अमित कुमार और डॉ. पासी ओम प्रकाश हैं।