डेस्क। दिल की बीमारी लगातार बढ़ रही है। ऐसा क्यों होता है, आइए जानें। दिल की बीमारियों की एक बड़ी वजह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना है। शरीर अच्छी तरह काम करे इसके लिए शरीर में एक निश्चित कोलेस्ट्रॉल लेवल होना चाहिए। आजकल की अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खानपान के कारण दिल की बीमारियों की संभावना बहुत ज्यादा हो गई है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढऩे से शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं जैसे आर्टरी ब्लॉकेज, स्टोक्स, हार्ट अटैक और दिल की अन्य बीमारियां।
लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन और हाई डेन्सिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल के दो प्रकार होते हैं। एलडीएल को बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता हैं। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को लिवर से कोशिकाओं में ले जाता है। अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो धमनियों को संकरा बना देता है। इसके कारण ब्लड का सर्कुलेशन धीरे हो जाता है या रुक जाता है जिससे शरीर के अंग प्रभावित होते हैं। रक्त में एलडीएल औसतन 70 प्रतिशत होता है।
20 साल की उम्र के बाद कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढऩा शुरू हो जाता है। यह स्तर 60 से 65 वर्ष की उम्र तक महिलाओं और पुरुषों में समान रूप से बढ़ता है। मासिक धर्म शुरू होने से पहले महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है। मासिक धर्म के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक रहता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल का बढऩा अनुवांशिक भी हो सकता है।
रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 3.6 मिलिमोल्स प्रति लिटर से 7.8 मिलिमोल्स प्रति लीटर के बीच में होता है। 6 मिलिमोल्स प्रति लीटर कोलेस्ट्रॉल को उच्च श्रेणी में रखा जाता है और ऐसा होने पर धमनियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। 7.8 मिलिमोल्स प्रति लीटर से अधिक कोलेस्ट्रॉल बहुत उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर कहा जाता है। इसका उच्च स्तर हार्ट अटैक और स्ट्रोक की आशंका को कई गुना बढ़ा देता है।