डेस्क। सिंह आसन एक लाभकारी आसन है। इसको अगर आप नियमित करते है तो आपको की तरह के रोगों से छुटकारा मिल जाएगा। सिंह का अर्थ शेर के समान मुद्रा बनाना है। योगियों ने इस आसन को बहुत ही महत्वपूर्ण आसन कहा है, क्योंकि इस आसन में तीन बंधों की सिद्धि सहज हो जाती है। यह ब्रह्मचर्य की प्राप्ति का अच्छा मार्ग है।
इस आसन में सिंह के समान गर्जना करना पड़ता है, इसलिए इस आसन को एकांत व शांत स्थान पर करना चाहिए। इसको करने के लिए पैरों को घुटनों से मोड़कर घुटनों को आगे की ओर करके रखें।
इसके बाद एडिय़ों पर बैठते हुए आगे की ओर झुकें और दोनों हाथों को दोनों घुटनों के बीच उंगलियों को अंदर की ओर हथेलियों को भूमि पर टिकाकर रखें।
हकलाहट की समस्या खत्म करता है
कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग बचपन से ही हकलाते है। कुछ लोगों की ये समस्या वक्त के साथ खत्म हो जाती है पर कुछ लोग हमेशा इस समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए आपको सिंह आसन करने की आवश्यकता होती है। इसको करने से आपकी हकलाहट की समस्या खत्म हो जाती है।
गले के टॉसिल दूर करता है
अगर आपके गले में टॉसिल हो गए है तो आपको काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ये काफी दर्द भी करता है। इससे बचने के लिए आपको सिंह आसन करना चाहिए। ये करने से आपकी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
भय दूर होता है
अगर आपको ऐसे ही किसी बात से डर लगता है और आप छोटी छोटी बातों में डर जाते हंै तो आपको सिंह आसन करना चाहिए। इससे आपका भय खत्म होने लगता है।
चेहरे से झुर्रियां खत्म हो जाती है
अगर आपकी बढ़ती उम्र से आपके चेहरे पर झुर्रियां पडऩे लगी है तो आपको इससे काफी आराम मिलेगा। सिंह आसन को रोजाना करने से आपके चेहरे से झुर्रियां खत्म हो जाती है।
थाइराइड में आराम
आपको बता दें कि अगर आपको थाइराइड की समस्या है तो आपको सिंह आसन करना चाहिए। इसको करने से आपको थाइराइड में आराम मिलता है। इसके साथ ही आपका गुदा संबंधित समस्या भी खत्म हो जाती है।
अंग करते है सही से काम
आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को ये सही से काम करने के लिए आगे करता है। आमाशय, छोटी आंतए बड़ी आंत, गुर्दे, जिगर व तिल्ली साफ होकर अपना काम ठीक तरह से करने लगते हैं।
आंख और कान सशक्त होते है
सिंह आसन को रोज करने से आपके आंख और कान दोनों को फायदा होता है। इससे आंख, नाक, कान, जीभ आदि पुष्ट होते हैं तथा जीभ, तालु और दांत व जबड़े सशक्त होते हैं। आपको इस आसन को जरूर करना चाहिए।
गले की समस्याओं से आराम
सिंह आसन गले की सारी समस्याओं से आपको दिलाता है। इसको करने से आपके गले के दर्द और जकडऩ इत्यादि से आपको पूरी तरह से आराम मिल जाता है।
आंखों की रोशनी बढ़ती है
सिंह आसन एक ऐसा आसन है जिसको करने से आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसको करने से आप के अंदर शक्ति भी बढ़ जाती है। आपको इस आसन को रोजाना करना चाहिए।