लखनऊ। शनिवार को संयुक्तस्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ की बैठक केजीएमयू में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निदान ना किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में एस्मा लगाए जाने पर कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त की।
अधिकार दिलाओ महारैली
प्रदेश सरकार द्वारा दो-दो बार वेतन समिति गठित करने के बाद भी कोई उचित आदेश ना आने पर संगठन आंदोलन करने को बाध्य है। एस्मा द्वारा सरकार ने अगर हड़ताल प्रतिबंधित किया है तो संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ द्वारा जल्द ही प्रदेश में क्रमिक अनशन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो प्रदेश कर्मचारियों को इकट्ठा करके लखनऊ में अधिकार दिलाओ महारैली की जाएगी।
ये थे मौजूद
संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होते हैं और हम चुनाव से पहले सरकार से अपनी मांगे मनवा कर रहेंगे। बैठक में केजीएमयू पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। महामंत्री अनुज मिश्रा, उपाध्यक्ष सागर, संगठन मंत्री सतीश, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संगठन मंत्री संजय कुमार आदि पदाधिकारियों ने बैठक को संबोधित किया।