
Women in yoga pose.
डेस्क। आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान आम बात है इसके अलावा नींद आना भ स्वाभाविक है। यह एक प्रकार की समस्या है। यह समस्या आपकी जीवनशैली को प्रभावित करे इससे बचने के लिए प्राकृतिक तरीके आजमायें।
नींद कभी भी आपको अपनी आगोश में ले सकती है। इस स्थिति को हाइपरसोमनिया या सोमनोलेंस कहते हैं। जब हम नींद पूरी नहीं कर पाते तब यह समस्या होती है। ऐसी समस्या दिन में अधिक देखने को मिलती है।
आपको पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी दिनचर्या में सोने के लिए कम से कम 7 से 9 घंटे जरूर निकालें। इसके अलावा रोज सोने का एक निश्चित समय बनायेंए क्योंकि 7-9 घंटे नींद पूरी करने से अधिक जरूरी है निश्चित समय पर सोना और उठना। सुबह उठने के बाद कुछ देर धूप जरूर लीजिए। इससे आप दिनभर उर्जावान रहेंगे और नींद भी नहीं आयेगी। दिन में जब भी आपको नींद सताने लगे तब ठंडे पानी की छींटे चेहरे पर मारें। दरअसल ठंडे पानी से मुंह धुलने पर अचानक से तापमान में बदलाव आता है।
सुबह की शुरुआत एक कप ग्रीन टी से करें। ग्रीन टी पीने से शरीर की क्षमता और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे कई घंटे तक नींद नहीं आती। इसके अलावा सुबह ग्रीन टी पीने से मानसिक स्तर भी बढ़ता है और तनाव नहीं होता। अगर आप सुबह का नाश्ता भूल जाते हैं तो इससे कई समस्यायें होती हैं। कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि सुबह ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन शरीर एनर्जेटिक रहता है। सुबह के नाश्ते में वसा कम हो, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अधिक हो। ओटमील, अंडा, दही, ब्राउन ब्रेड, ताजे फल और सूखे मेवे को अपने ब्रेकफास्ट मेनू में शामिल करें। इसके अलावा दिन में नींद से बचने के लिए दूसरे तरीके भी हैं। रोज 30 मिनट व्यायाम करें, नींबू-पानी पियें, कभी-कभी एरोमाथेरेपी लें, ऐसे आहार (पेस्ट्री, पास्ता, आलू, चावल, आदि) से बचें जिससे नींद आती हो। काम के दौरान 5 मिनट टहलकर भी नींद दूर कर सकते हैं। जहां काम कर रहे हैं वहां का माहौल सकारात्ममक बनायें, इससे काम करने में मन लगेगा साथ ही ऐसी समस्यायें आपसे दूर रहेंगी।