डेस्क। आप अपने घर की रसोई में बाजरे की रोटी बनाना शुरू कर दें। बाजरे में मैग्नीशियम कैल्शियम, मैगजीन, फास्फोरस, फाइबर, विटामिन बी, एंटीआक्सीडेंट आदि पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि बाजरे की रोटी खाने के क्या फायदे हैं।
ये होंगे फायदे
बाजरे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर में पूरा दिन ताकत और ऊर्जा बनी रहती है। बाजरे में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र मजबूत रखता है। इसके सेवन से बवासीर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है।
इसमें पाया जाने वाला नियासिन विटामिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है और हार्ट को शक्ति प्रदान करता है।
डायबिटीज रोगी गेंहू की जगह बाजरे की रोटी का सेवन करें। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल रहता है और भूख कम लगती है। यह वजन घटाने में भी मददगार होता है।