लखनऊ। केजीएमयू के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकान्त को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। प्रोफेसर सूर्यकान्त को इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. डीएन शिवपुरी ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें यह पुरस्कार उन्हें दिल्ली में इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय कांन्फ्रेंस (इकाईकॉन-२०१९) में प्रदान किया गया।