डेस्क। क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। क्या महिलाएं मोटापे की वजह से अपना मनपंसद का ड्रेस नहीं पहन पा रही हैं। खासकर महिलायें बेली फैट से बहुत परेशान रहती है। इससे बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना तो जरूरी है ही लेकिन इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मोटापे से मुक्ति पाने के तरीके।
हर घर में अदरक मौजूद होता है और सदियों से इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में होता आया है। आपको बता दें कि अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं साथ ही आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं। इसमें थर्मोजेनिक क्षमताएं होती हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं।
जीरा भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें आयरन, फाइबर और पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसके रोजन सेवन से शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है।
यह है तरीका
एक चम्मच जीरा लें या जीरे का पाउडर लें और इसे 500 एमएल पानी में मिला दें। इस पानी को तब तक उबालें जब तक ये आधा ना हो जाए। उबलते हुए पानी में अदरक डालें और इसे थोड़ी देर और उबलने दें। इसके बाद इसमें दालचीनी और इलायची मिलाएं और इसमें नींबू का रस डालें। इससे इस ड्रिंक का स्वाद बढ़ जाता है। इस ड्रिंक को आप कम से कम 10 दिनों तक रोजाना सुबह पिएं। इसके बाद कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
क्या असर दिखाता है
जीरे और अदरक का मिश्रण आपके मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है और इससे आप जो भी खाते हैं वो आसानी से पचने लगता है। कुछ ही दिनों में इसका असर आपको अपनी सेहत पर नजर आने लगेगा और पेट की चर्बी कम होने लगती है। ये ड्रिंक आपकी भूख को भी नियंत्रण में रखती है जिससे आप बेवजह कुछ खाने से बच जाते हैं।