डेस्क। मसक्यूलोस्केलेटल पेन कहते किसे हैं, पहले तो आप यह जानिए। मसल्स, हड्डियों और लिगामेंट्स में होने वाले दर्द को ही मसक्यूलोस्केलेटल पेन कहते हैं। यह पेन न सिर्फ जोड़ों में बल्कि हड्डियों और उसके आसपास के लिगामेंट्स, सॉफ्ट टिशूज में भी होता है। इस तरह का दर्द खिलाडिय़ों को भी होता है।
इलाज
इसका इलाज दवाएं, फिजिकल थैरेपी, लोकल इंजेक्शन, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, स्पाइन डीकम्प्रेशन, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर से ठीक हो सकता है। लेकिन डाक्टर दर्द के अनुसार इलाज की सलाह देते हैं।
कारण
मसक्यूलोस्केलेटल पेन के कारणों में मूवमेंट्सए फ्रैक्चर, स्प्रेन, डिस्लोकेशनए बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहना, गिरना आदि शामिल है। इसके अलावा पॉश्चर में बदलाव या बॉडी के खराब मैकेनिज्म के कारण स्पाइनल अलाइनमेंट और मसल्स शॉर्टनिंग की समस्या होती है। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता हैं। मांसपेशियों में ऐंठन या जलन भी महसूस होती है। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं।