लखनऊ। सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बुधवार शाम को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेट में दर्द की शिकायत भी है। मुलायम सिंह के पीजीआई पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत जांचा और इमरजेंसी-दो में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
आईसीयू में शिफ्ट किया जा सकता है
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव की कुछ महीनों से तबीयत खराब चल रही है। डॉक्टरों ने ईसीजी, ब्लड प्रेशर समेत खून की कई करायी हैं। गेस्ट्रो, पल्मोनरी समेत कई विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तबियत में सुधार न होने की स्थिति में उन्हें पोस्ट आप आईसीयू में शिफ्ट किया जा सकता है।
शाम साढ़े छह बजे अल्ट्रा साउंड कराया गया
हालांकि परिवार का दावा है कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए पीजीआई ले जाया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच में जुटी है। पीजीआइ के इआरएस 2 में वह भर्ती हैं। उनके साथ में पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद हैं। उनका शाम साढ़े छह बजे अल्ट्रा साउंड कराया गया। गैस्ट्रो विभाग के डॉ समीर महेन्द्रा भी उन्हें देख रहे हैं।
इच्छानुसार डिसचार्ज किया जाएगा
डॉक्टरों ने ईसीजी, ब्लड प्रेशर समेत उनके खून की जांत करायी है। गेस्ट्रो, पल्मोनरी समेत कई विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉ. राकेश कुमार ने इस बीत बताया है कि मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत थी। पीजीआई के डायरेक्टर और अधीक्षक के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की स्थिति सामान्य है। फिलहाल, उनको भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी इच्छानुसार उन्हें डिसचार्ज किया जाएगा।
जून में भी हुए थे अस्पताल में भर्ती-
मुलायम सिंह यादव लंबे समय से हाई शुगर, हाईपर डायबीटीज और कार्डियो की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी वर्ष जून माह में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत थी। हालांकि इलाज के बाद उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था।