लखनऊ। गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संंंस्थान में मंगलवार को मॉकड्रिल कर आपदा या आगलगने पर पहले खुद को और फिर दूसरों की जान बचाने के बारे में बताया गया। इस दौरान संस्थान के कर्मचारी और डॉक्टर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दिलायी शपथ
संस्थान के मीडिया प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि अग्निशमन मॉकड्रिल एवं डिमाशट्रेशन कार्यशाला के तहत लोगों को जागरुक किया गया। कार्यशाला में मेसर्स रवि फायरटेक सेफ्टी इंजीनियर्स हैदराबाद की ओर से लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने ऊर्जा संरक्षण के लिए लोगों को शपथ दिलायी।
उन्हें बताया कि भविष्य में आने वाली पीढिय़ों को समुचित प्राकृतिक संसाधन प्राप्त हो, यह बहुत जरूरी है। कार्यशाला में संस्थान के निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुवन चंद्र तिवारी, डॉ. सुब्रत चंद्रा समेत डॉक्टर, एमबीबीएस छात्र, कर्मचारी आदि मौजूद थे।