डेस्क। मौसम बदलने के साथ सेहत और त्वचा संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है। अगर आप नहाने के पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं तो आप हेल्दी और ग्लोइंग रहेंगे।
बढ़ती उम्र में अक्सर लोग घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं। नमक वाले पानी से नहाने से इस समस्या से जल्द राहत मिलती है। इसके अलावा इससे झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर होते हैं। लगातार बैठे रहने या फिर सही पोजीशन में न बैठने की वजह से कमर में दर्द होता है। कमर दर्द होने पर पेनकिलर खाने की बजाय इस नुस्खे को अपनाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा। मौसम बदलने पर कई लोगों को स्किन इंफेक्शन जैसे दादएखाजएखुजली की समस्या होने लगती हैं। रोज पानी में नमक मिलाकर नहाने से इन परेशानियों से जल्द राहत मिलती है। पानी में नमक मिलाकर नहाने से तनाव दूर होता है। इससे मूड अच्छा रहता है।