डेस्क। दूध पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, यह तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन दूध को मछली का सेवन करने के बाद नहीं पीना चाहिए। मछली में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमें फायदा पहुंचाता है। मछली में विटामिन मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसलिए मछली को खाने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए मछली बहुत फायदेमंद है।
ये हैं नुकसान
मछली और दूध ये दोनों शरीर में असंतुलन की भावना बढ़ा सकती है। हमें स्किन पिगमेंटेशन या ल्यूकोडर्मा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं।
अगर आप मछली खाने के बाद रोजाना दूध पीतेे हैं तो परेशानी हो सकती है। ये दोनों चीजें ल्यूकोडर्मा रोग का कारण बनता है। ल्यूकोडर्मा यानि कि एक ऐसी स्थिेति जिसमें त्वचा पर सफेद चकत्ते पड़ जाते हैं। इसके अलावा मछली के साथ दही खाना भी नुकसानदेह होता है।