लखनऊ। केजीएमयू में कर्मचारियों और डॉक्टरों के बीच समाप्त हुआ विवाद शुक्रवार को एकबार फिर से पनप गया। गुरुवार को कर्मचारियों ने छात्रों पर अभद्रता का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाया था। वहीं शुक्रवार को रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) और एमबीबीएस छात्रों ने केजीएमयू प्रशासन को एक पत्र के माध्यम से आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
निर्णय लिया जाएगा
पत्र के माध्यम से प्रशासन को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी कर्मचारियों की पहचान की जाए। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. नरसिंह वर्मा ने बताया कि पत्र आया है, इस पर निर्णय प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
पत्र में यह भी कहा
यह उपद्रवी कर्मचारियों की भीड़ कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महासचिव प्रदीप गंगवार की अगुवाई में काम कर रही थी।
1. आरोपी पंकज मौर्या पर कार्रवाई।
2. भीड़ के विरुद्ध कार्रवाई जिसने अव्यवस्था का माहौल बनाया और छात्रों को धमकाया।
3. कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महासचिव प्रदीप गंगवार पर कानूनी कार्रवाई।