लखनऊ। नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन की तरफ से केजीएमयू के सेल्बी हॉल में गुरुवार को डॉक्टरों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर केजीएमयू कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने मेडिकल के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने संबोधित किया।
इन्होंने यह कहा
डॉ. एके त्रिपाठी ने कहा कि मेडिकल छात्रों को नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन (एनएमओ) समेत दूसरे सामाजिक संगठनों से जुडऩा चाहिए। संगठन के माध्यम से मेडिकल छात्र समाज से जुड़ते हैं। इसलिए मेडिकल छात्र ऐसे कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। वहीं डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टरों का संगठन नमो देश भर के दूर-दराज के इलाकों में जाकर शिविर लगा रहे हैं। नि:शुल्क मरीजों की सेवा कर रहे हैं। संगठन के 100 सदस्य आदिवासी इलाकों में जाकर दर्जनों की संख्या में शिविर लगा चुके हैं।
मरीजों के हिसाब से डॉक्टरों की संख्या कम
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। डॉक्टरी पेशा सबसे अलग है। डॉक्टर सामाजिक जिम्मेदारियों को समझे। मरीजों की सेवा करें। अयोध्या मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मरीजों के हिसाब से डॉक्टरों की संख्या कम है। डॉक्टरों पर काम का दबाव अधिक है। डॉक्टरों पर काफी जिम्मेदारी है। डॉक्टर मरीजों की सेवा को लेकर घबराएं नहीं।
ये डॉक्टर हुए सम्मानित
इस मौके पर केजीएमयू कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट ने अयोध्या में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल वर्मा, हरदोई के डॉ. व्योम मिश्र, डॉ. एस श्रीवास्तव, सरदार पटेल डेंटल कॉलेज के डॉ. प्रवीन मेहरोत्रा, डॉ. अजय, लोहिया संस्थान के डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. विकास सिंह, केजीएमयू के डॉ. पुनीता मानिक, डॉ. नर सिंह वर्मा, डॉ. सुमित रूंगटा, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. प्रिंसी चौधरी, डॉ. शिवम मिश्र, डॉ. अमूल्य कुमार राय, डॉ. विवेक सोनी, डॉ. शिवांस, डॉ. मुकेश, डॉ. रोहित और डॉ. पुष्पेश को सम्मानित किया गया।