लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ लखनऊ का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार का श्रुति ऑडिटोरियम में हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निदेशक प्रो. राकेश कपूर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर सुशील गुप्ता, फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार, डॉ. सुभाष यादव, मुख्य चुनाव अधिकारी योगेन्द्र भारद्वाज उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण किया
मुख्य चुनाव अधिकारी योगेन्द्र भारद्वाज ने संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष पद के लिए जीतेंद्र यादव, महामंत्री पद के लिए धर्मेश कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर भीम राज सिंह और सुनीता सिंह तथा अन्य सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। कर्मचारी महासंघ के सामने 3 प्रमुख मुद्दे हैं। जिनमें कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इमेरजेंसी और ओपीडी में समुचित इलाज और कर्मचारियों के लिए फार्मेसी में दवा की उपलब्धता कराना है।