डेस्क। थाइरायड से पीडि़त मरीज दवा खाने से परहेज ना करें। दवा महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। थाइरायड की दवा मरीज के लिए आवश्यक है। इसके अलावा यदि थाइरायड के मरीज दवा का रोजाना सेवन नहीं करते तो उन्हें किसी नई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
दवा का सेवन ना करने से रक्तचाप संबंधी समस्या आपको घेर सकती है। यह कभी कम तो कभी ज्यादा हो सकता है। हमेशा बुखार बना रहता है। नतीजतन शरीर अकसर बुखार से तप रहा होता है। शरीर में थकान बनी रहती है। कम काम के बावजूद जल्द थकान हो जाती है। तनाव भी अकसर घेरे रहता है। याद्दाश्त सम्बंधी समस्या भी आ सकती है। उसके यादों के पन्ने धुंधले पडऩे लगते हैं। महिला गर्भवती हैं तो दवा को लेने में जरा भी कोताही बरतती हैं तो उनका गर्भपात हो सकता है। उनका शिशु इस बीमारी से पीडि़त हो सकता है।