डेस्क। शराब की बुरी लत में बहुत लोग फंसे हैं। इससे परिवार वालों को भी दुखी होना पड़ता है। अगर वह इससे छुटकारा पाना चाहता है तो सबसे पहले उसे शराब छोडऩे का दृढ़ निश्चय लेना होगा। आज हम आपको इस लत को हटाने के लिए घरेलू उपाय बताएंगे।
तुलसी के पत्ते खाने से शराब की बुरी लत छूट सकती है। करेले के पत्ते शरीर में विषैले पदार्थ बाहर निकालने के साथ शराब की लत छुड़ाने में मदद करते हैं। पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसके दो चम्मच छाछ के साथ मिलाकर पीएं। फाइबरयुक्त फलों को खाने से शराब की लत को छुड़ाया जा सकता है इसलिए अधिक फाइबर वाले फल जैसे संतरा, अनार का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी अच्छा रहता है।
अश्वगंधा में एंटी ऑक्सीडेंट औषधीय गुण होते हैं जो शराब की लत छुड़ाते हैं। रोजाना एक गिलास दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीएं।
कुछ खजूर को पानी में मैश करें और इसे दिन में 2-3 बार पीएं। अदरक का तेल भी शराब छुड़ानेे में मदद करता है। इसके लिए तेल की कुछ बूंदे शहद में मिलाकर खाएं। शराब अंगूर की बनती है। इसे खाने से शराब शराब पीने की इच्छा नहीं होगी।