डेस्क। चाय पीना गलत नहीं है लेकिन सुबह सुबह खाली पेट चाय की आदत आपको कई समस्याओं का शिकार बना सकती है। चाय में कुछ मात्रा में कैफीन होती है और साथ ही इसमें एलथायनिन, थियोफाइलिन भी होता है जो उत्तेजित करने का काम करते हैं। चाय अगर अत्यधिक उबाली गई हो तो यह सेहत के लिए और भी अधिक नुकसानदायक होती है।
ऐसा मानना है कि सुबह में खाली पेट ब्लैक टी पीने से सेहत अच्छी रहती है और शरीर स्वस्थ होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। खाली पेट ब्लैक टी पीना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आप मोटापे जैसी भयंकर बीमारी को निमंत्रण देते हैं। आप इसे सुबह के नाश्ते के बाद पी सकते हैं। सुबह खाली पेट चााय पीने से आपके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि इससे पेट में एसिडिक और अल्कलाइन तत्व का बैलेंस बिगड़ सकता है। खाली पेट गर्म चाय का सेवन पेट में एसिडिटी पैदा करता है और पाचक रसों पर प्रभाव डालता है। पाचन तंत्र कमजोर होता है पाचन तंत्र का कमजोर होने का एक बड़ा कारण है। चाय पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वे लोग जो सुबह उठकर 8 घंटे खाली पेट के बाद तुरंत ही चाय पीते हैं उन्हें ब्लोटिंग सुबह दूध वाली चाय पीने के बाद बहुत से लोग महसूस करते हैं कि उनका पेट ब्लोट हो चुका है। अगर आपको फिर भी सुबह चाय पीने का मन करे तो इसे ब्रेकफास्ट करने के बाद पिएं।