लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में शनिवार सुबह लोकबंधु अस्पताल का औचक निरीक्षण करने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी व ओपीडी से लेकर ओटी और वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर वह भड़क उठे।
अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी
वहीं, एक वार्ड बंद मिलने पर उसे जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया। उनके एक घंटे के इस दौरे में डॉक्टरों व अस्पताल प्रशासन में अफ रातफ री का माहौल बना रहा। मरीजों से बातचीत कर उनकी परेशानी भी जानी।
मंत्री को देख मरीज हैरान
वहीं अचानक मंत्री को वार्डों का निरिक्षण करते देख भर्ती मरीज भी हैरान रह गए। इस दौरान मंत्री ने मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर उनका हाल पूछा।