
अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी
शहर के केडीसी रोड स्थित कृषि फार्म परिसर में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। मेडिकल कालेज के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को एकत्र करने के लिए कृषि फार्म हाउस के बगल में खाली पड़ी जमीन को डंपिंग यार्ड बना रखा गया था। यह परिसर मेडिकल कालेज की सीमा के अंदर था। रविवार की देर शाम डंपिंग यार्ड में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर उठने लगीं।
तीन घंटे तक नहीं पहुंचा दमकल कर्मी
आग की लपटें देख कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति मच गई। आसपास के रहने वाले लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आग बुझाने का सभी लोग प्रयत्न करने लगे। अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई। लेकिन लगभग तीन घंटे तक कोई भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। किसी तरह कर्मचारियों ने आग पर काबू का प्रयास किया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। तीन घंटे तक पूरे परिसर में अफरा-तफरी के हालात बने रहे। आसपास के लोग भी दहशतजदा रहे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य अनिल के साहनी ने बताया कि अग्निकांड की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही अग्निकांड में हुए नुकसान की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।